हिस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 कोर्स, संवर जाएगा करियर


By Mahima Sharan18, May 2024 06:18 AMjagranjosh.com

बेस्ट करियर ऑप्शन 

प्रत्येक छात्र को अपनी पढ़ाई के दौरान किसी न किसी विषय में विशेष रुचि होती है। 12वीं के बाद उनकी योजना इसी में आगे की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने की है। इसी तरह अगर कोई इतिहास में अपना करियर बनाना चाहता है तो उसके लिए कई बेहतरीन करियर विकल्प उपलब्ध हैं।

आर्ची लॉजी

इतिहास पढ़ने वाले अधिकांश छात्र आर्ची लॉजी की पढ़ाई करने का निर्णय लेते हैं। अधिकांश छात्र अलग-अलग यूनिवर्सिटी से इसी सेक्टर में पढ़ाई करते हैं। यहां आपको करियर के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे।

एंथ्रोपोलॉजिस्ट

इतिहास में एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना एक बहुत ही दिलचस्प करियर विकल्प है। एंथ्रोपोलॉजिस्ट  कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए कई क्षेत्र भी हैं जैसे राजनीति, संस्कृति और भाषा आदि। इन विषयों का अध्ययन बहुत दिलचस्प है, और इसकी अच्छी मांग है।

कल्चर स्टडी

अगर किसी को देश की संस्कृति में रुचि है तो वह इस विषय पर रिसर्च भी कर सकता है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र देश के किसी भी कोने में स्थित विरासत स्थलों, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं में अच्छी नौकरी पा सकते हैं।

फ्रेस्को

इतिहास में रुचि रखने वाले फ्रेस्को या आर्ट रेस्टोरेशन में भी करियर बना सकते हैं। इसमें विशेष रूप से कला पुनर्स्थापन करने की विधि सिखाई जाती है।

रिसर्चर

हिस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए रिसर्चर एक बेहद ही लोकप्रिय कोर्स है। इस कोर्स के माध्यम से आपको नई-नई चीजों को रिसर्च करने का अवसर मिलता है। साथ ही सैलरी पैकेज भी बहुत अच्छी मिलती है।

राइटर

अक्सर, इतिहास के छात्र रिसर्च करने, तथ्य प्रस्तुत करने और ऐतिहासिक सामग्री साझा करने की क्षमता विकसित करते हैं क्योंकि वे अपने पाठ्यक्रमों के लिए आकर्षक शोध पत्र और ऐतिहासिक निबंध लिखते हैं।

हिस्ट्री के स्टूडेंट के लिए ये बेस्ट कोर्स है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

भारत में 8 सबसे ज्यादा सैलरी वाली बैंक जॉब्स