प्राचीन काल से मौजूद हैं भारत के ये 7 ऐतिहासिक शहर


By Priyanka Pal23, Oct 2024 02:51 PMjagranjosh.com

भारत अपनी अनोखी परंपराओं और संस्कृतियों के लिए जाना जाता है, यहां आज भी कई शहर और वहां मौजूद इमारतें प्राचीन काल को खुद में समेटे हुए हैं।

वाराणसी

इसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है, यह दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है। हिंदू संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने 3,000 साल पहले इस शहर की स्थापना की थी।

जयपुर

महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1727 में यपुर को इसकी इमारतों के विशिष्ट रंग के कारण गुलाबी शहर के रूप में जाना जाता है। इसकी जड़ें 12वीं शताब्दी से जुड़ी हुई हैं।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली का इतिहास 1,000 साल से भी ज्यादा पुराना है, माना जाता है कि महाभारत में वर्णित प्राचीन शहर इंद्रप्रस्थ, आज की आधुनिक दिल्ली में ही स्थित है।

हम्पी

यूनेस्को विश्व धरोहर की लिस्ट में हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। इस प्राचीन शहर को वास्तुकला और अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है।

मदुरै

पूर्व का एथेंस एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला जीवंत शहर। यह पांडवों और नायकों सहित विभिन्न राजवंशों का केंद्र रहा है।

ग्वालियर

ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। 8वीं शताब्दी का ग्वालियर किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

अजमेर

एक समृद्ध इतिहास वाला शहर है, जो अपनी सूफी दरगाहों और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Distance Learning Universities In India