By Priyanka Pal26, Mar 2025 06:20 PMjagranjosh.com
भारत के ऐतिहासिक दरवाजे
जानिए भारत के कुछ ऐसे ऐतिहासिक शहर के बारे में, जो भारत का गौरव और मान बढ़ाने का काम करते हैं।
गेटवे ऑफ इंडिया
भारत के प्रमुख औद्योगिक नगर मुम्बई के दक्षिण में अरब सागर के तट पर स्थित है। जिसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इस ऐतिहासिक द्वार का निर्माण राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के 2 दिसंबर, 1911 को भारत आगमन की यादगार के तौर पर हुआ था।
इंडिया गेट
ये नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित 43 मीटर ऊंचा विशाल द्वार है। डिया गेट का डिजाइन सर एडवर्ड लुटियन्स ने तैयार किया था और यह पेरिस के आर्क डे ट्रॉयम्फ़ से प्रेरित है। इसे सन् 1931 में बनाया गया था।
बुलंद दरवाजा
आगरा शहर से 43 किमी दूर फतेहपुर सीकरी में स्थित एक दर्शनीय स्मारक का नाम है बुलंद दरवाजा।
तीन दरवाजा
तीन दरवाजा भारत के अहमदाबाद में भद्रा किले के पूर्व में मौजूद एक ऐतिहासिक प्रवेश द्वार है। 1415 में बनकर तैयार हुआ यह दरवाजा ऐतिहासिक और पौराणिक घटनाओं से जुड़ा है।
भडकल गेट
भड़कल गेट भारत के महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में मौजूद है। यह गेट शहर का सबसे बड़ा गेट है। इसे अहमदनगर के मुर्तजा निजामशाह के वजीर मलिक अंबर ने 1612 में मुगलों के खिलाफ जीत की याद में बनवाया था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।