15 अगस्त पर बच्चों के साथ घूमें ये जगहें, बढ़ेगा ज्ञान


By Mahima Sharan14, Aug 2024 10:05 AMjagranjosh.com

स्वतंत्रता दिवस का महत्व

स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए बेहद ही गर्व और बलिदान का दिन है। आज ही के दिन भारत अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था। इन बारे में नई पीढ़ी का जानना भी बेहद जरूरी है। इसलिए यहां कुछ जगहों के नाम दिए गए हैं, जहां आप बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

लाल किला

हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में लाल किले पर पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था।

साबरमती आश्रम

यह स्वतंत्रता संग्राम के केंद्रों में से एक था। साबरमती नदी के तट पर स्थित, इसे मूल रूप से सत्याग्रह आश्रम कहा जाता था।

सेलुलर जेल

इसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। यह जेल इस बात की याद दिलाती है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता के लिए क्या-क्या सहा है।

जलियांवाला बाग

जलियांवाला बाग भारत के पंजाब राज्य में है। जहां 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन हत्याकांड में घायल और मारे गए लोगों की याद में संरक्षित किया गया है।

बैरकपुर

यह वही स्थान है जहां प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था और अपनी तलवार से दो अधिकारियों को घायल कर दिया था।

झांसी का किला

लोकप्रिय रूप से 'रानी झांसी का किला' के नाम से जाना जाने वाला यह किला चार शताब्दियों से भी ज्यादा पुराना है।

इन जगहों पर अपने बच्चों को ले जाने से उनका ज्ञान बढ़ेगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Independence Day Wishes: जागेगा देशभक्ति का जज्बा, दोस्तों के भेजें ये खास संदेश