भारत के 8 सबसे गर्म शहर कौन से हैं?


By Priyanka Pal30, May 2024 01:02 PMjagranjosh.com

भारत में कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। यहां जानिए भारत के 8 सबसे गर्म शहरों के साथ उनके तापमान के बारे में।

राजस्थान

भारत के सबस गर्म शहरों की लिस्ट में राजस्थान के चुरू में तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली

तो वहीं जहां दिल्ली वालों का हाल बेहाल है उसमें मुंगेशपुर में तापमान 48.8 डिग्री तक नोटिस किया गया।

मध्य प्रदेश

वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां निवाड़ी में अधिकतम तापमान 48.7°C दर्ज किया गया।

गुजरात

भारत में कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके हैं। गुजरात के कांडला में अधिकतम तापमान 45.3°C दर्ज किया गया।

पंजाब

यहां के भटिंडा में अधिकतम तापमान 48.4°C दर्ज किया गया। इस शहर में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के झांसी में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़

रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र

नागपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

6 Interesting Facts About Albert Einstein