सबसे ज्यादा गर्म रहते हैं ये 8 देश
By Priyanka Pal
26, Apr 2024 10:17 AM
jagranjosh.com
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार, साल 2024 के सबसे गर्म देशों की सूची यहां दी गई है। इन देशों में पूरे साल तापमान बहुत गर्म रहता है।
बेनिन
यह देश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां औसत तापमान 27.55 डिग्री सेल्सियस है।
पलाऊ
पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र पलाऊ का औसत तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस है। यह देश सबसे गर्म देशों की लिस्ट में 9वें स्थान पर है।
मालदीव
मालदीव श्रीलंका और भारत के दक्षिण-पश्चिम में है। यहां का औसत तापमान 27.65 डिग्री सेल्सियस है।
मॉरिटानिया
उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है, जो मग़रेब क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। यह सांतवा सबसे गर्म देश है, जिसका तापमान 27.65 डिग्री है।
सेनेगल
यह देश पश्चिम अफ्रीका में मौजूद है। सबसे गर्म देशों की लिस्ट में आने वाले इस देश का तापमान 27.85 है।
किरिबाती
तीसरे नंबर पर किरिबाती है। यह मध्य प्रशांत में एक द्वीप राष्ट्र है, जहां औसत तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस है।
बुर्किना फासो
सबसे ज्यादा गर्म देशों की लिस्ट में इस देश को दूसरा स्थान प्राप्त है। यहां का तापमान 28.25 डिग्री सेल्सियस है।
माली
पश्चिम अफ्रीका में स्थित माली का औसत तापमान 28.25 डिग्री सेल्सियस है। इसे दुनिया का सबसे गर्म देश कहा जाता है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Museums History Students Must Visit In Delhi
Read More