10वीं पास ऐसे बन सकते हैं इंजीनियरPrakhar Pandey


By Prakhar Pandey12, Feb 2023 02:42 PMjagranjosh.com

अगर आप दसवीं के बाद इंजीनियर बनना चाहते है तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली हैं।

स्कोप &भारत में दसवीं के बाद इंजीनियर बनने के कई रास्ते हैं। आप 10वीं के बाद चार साल का बीटेक करने के बजाय डिप्लोमा करके भी इंजीनियर बन सकते हैं।

बेस्ट ऑप्शन &10वीं या 12वीं के बाद अगर आप डिप्लोमा करके नौकरी पाना चाहते हैं तो पॉलिटेक्निक करना सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं।

पॉलिटेक्निक &&देश में स्टेट लेवल पर गवर्नमेंट, प्राइवेट और महिला पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट है, जो आपको 10वीं या 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कराते हैं।

अवधि &10वीं के बाद ये डिप्लोमा 3 साल का होता है जबिक 12वीं या आईटीआई के बाद के सिर्फ 2 साल का होता हैं।

डिप्लोमा कोर्स &जिसमें इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शामिल हैं।

अन्य इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स &अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्ट्रूमेंटेशन, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,माइनिंग इंजीनियरिंग, मेटलॉर्जिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग इन प्लास्टिक ऐंड पॉलिमर्स और पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग।

कोर्सेज& &एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियरिंग, ऑफिस मैनेजमेंट ऐंड कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन, कम्प्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज होते हैं।

सर्टिफिकेट कोर्सेज &&पॉलिटेक्निक संस्थान से आप इंजीनियरिंग के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर करते हैं।

अन्य स्ट्रीम के कोर्सेज &पॉलिटेक्निक संस्थानों आपको इंजीनियरिंग के अलावा फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, मास कम्यूनिकेशन, इंटीरियर डिजाइन, होटल मैनेजमेंट कोर्स भी कराते हैं।

नौकरी &&ज्यादातर इंडस्ट्री में जूनियर इंजीनियर की जरूरत बढ़ गई हैं। कंपनियां अपने जरूरत के हिसाब से अच्छी रकम पर नए लोगों को रखती हैं। हालांकि जो स्टूडेंट्स इसके साथ बीटेक की पढ़ाई करते है उन्हें और अच्छे ऑफर मिलते हैं।

Thank You For Watching

इन सवालों से लीजिए करेंट अफेयर्स नॉलेज टेस्ट