बच्चों को आत्मरक्षा कब और कैसे सिखाएं?


By Mahima Sharan20, Oct 2024 11:51 AMjagranjosh.com

आत्मरक्षा का पाठ

बच्चों के लिए आत्मरक्षा बेहद ही जरूरी है। इससे वे न केवल खुद को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ती है। आइए जानते हैं बच्चों को कब और कैसे सिखानी चाहिए आत्मरक्षा।

सही उम्र

आत्मरक्षा सिखाने के लिए बच्चों की सही उम्र 4 से 6 साल है। ज्यादातर बच्चों की भावनाओं को इस नाजुक उम्र में ही ठेस पहुंचाया जाता है।

बढ़ेगा आत्मविश्वास

आत्मरक्षा सीखने से बच्चे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनते हैं, बल्कि बच्चों का मानसिक विकास भी तेजी से होता है। आत्मरक्षा बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

कैसे बताएं

सबसे पहली बात बच्चों को सही और गलत के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बच्चे बेहद ही मासूम होते है वे अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाते। बच्चों को इस संदर्भ में जानकारी दें और उन्हें खतरे की पहचान करना, मदद मांगना और भागना सिखाएं।

मार्शल आर्ट्स

बच्चों को आत्मरक्षा करने के लिए कर्राटे, टाइकोंडो और जूडो क्लास में डालें। यहां से उन्हें आत्मरक्षा करने का ज्ञान मिलेगा।

सतर्क रहना

बच्चों को हमेशा सतर्क रहना सिखाए और उन्हें ये भी सिखाएं कि इसका प्रयोग केवल सही स्थान पर करें।

इन तरीको से आप अपने बच्चों को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

साइकोलॉजी मानती है विकसित व्यक्ति में दिखते हैं ये 7 संकेत