कैसे और क्यों लगती है लोहे पर जंग?


By Prakhar Pandey25, Feb 2023 04:02 PMjagranjosh.com

जंग

लोहे पर जंग लगने की कई वजहें हैं, आइए जानते हैं क्यों और कैसे लगता हैं लोहे पर जंग?

रस्टिंग ऑफ आयरन

इसका मतलब लोहे पर जंग लगना होता हैं। लोहे पर जंग लगने की वजह लोहे में पानी का लगना हैं जिससे उसमें तेजी से जंग लगता हैं और वो तेजी से खत्म हो जाता हैं।

रिएक्शन

जब लोहे से बनी चीजें हवा की नमी के साथ रिएक्शन करती हैं तो आयरन पर एक भूरे रंग की परत चढ़ जाती हैं। इसी प्रक्रिया के चलते लोहे में जंग लगती है और वो खराब हो जाता हैं।

हवा और पानी

हवा और पानी के संपर्क में आने से ही लोहे में जंग लगती हैं अथवा अगर लोहा इनके कांटेक्ट में नहीं आएगा तो इसमें जंग नहीं लगेगा।

जंग लगने से कैसे रोके?

लोहे पर आप जंग लगने से उसे पानी और हवा के संपर्क में न आने देने से रोक सकते हैं। आप लोहे पर जंग लगने से बचाने के लिए उसे पेंट भी कर सकते हैं।

यशद लेपन

Galvanisation यानी यशद लेपन की प्रक्रिया के तहत भी आप लोहे में जंग लगने से बचा सकते हैं। लोहे के सामानों पर जिंक धातु की परत चढ़ाने से आप रस्टिंग रोक सकते हैं।

इलेक्ट्रोप्लेटिंग

लोहे से बने प्रोडक्ट पर टिन या क्रोमियम प्लेटिंग के प्रोसेस को ही इलेक्ट्रोप्लेटिंग कहते हैं। साइकिल के हैंडल, रिम आदि में क्रोमियम प्लेटिंग की जाती है।

ग्रीस या तेल की परत चढ़ाना

ग्रीस या तेल की परत चढ़ाने से लोहे के सामान हवा और पानी से रिएक्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए साइकिल की चैन, गाड़ी की चैन आदि पर समय समय पर लोग ग्रीस या तेल डलवाते रहते हैं।

मिश्रात्वन (Alloying)

स्टेनलेस स्टील को लोहा, क्रोमियम तथा निकेल को मिलाकर बनाया जाता है इसलिए स्टेनलेस स्टील जंग रोधी होता है। एलोइंग से धातु के गुणों में वांछित सुधार किया जाता हैं।

जानिए Metaverse क्या हैं और वर्चुअल वर्ल्ड क्या होता हैं?