By Mahima Sharan30, Mar 2025 09:27 AMjagranjosh.com
सोने की कीमत
अगर आप न्यूज पढ़ते है, तो आपको आए दिन दुबई से गोल्ड स्मगलिंग की खबरें देखने-सुनने को मिलती होंगी। यात्री अजीबो-गरीब तरह से सोने को छिपाकर दुबई से भारत लाते हैं। यही कारण है कि इन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में इतनी कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था होती है।
दुबई से सोने की स्मगलिंग
ऐसी खबरें तो हम आए दिन सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्या है, जो लोगों खुद को रिस्क में डालकर अवैध रूप से सोना भारत लाने के लिए मजबूर कर रहा है?
क्यों दुबई से सोना ला रहे हैं लोग?
आज हम इसी बारे में चर्चा करेंगे कि भारतीय दुबई से सोना क्यों लाते हैं और भारत में मुकाबले दुबई से सोना कितना सस्ता है?
दुबई से कितना सस्ता है सोना?
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत की तुलना में दुबई में मिलने वाला सोने की कीमत बेहद ही कम होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) और भारत से अलग पॉलिसी।
क्या है दोनों देशों की कीमत में अंतर?
आज ही तारीख में अगर भारत में सोने की रेट की बात कर तो, यहां प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91,675.00 है, वहीं बात अगर दुबई की करें, तो आज की तारीख में वहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹86,497 है। अब आप खुद ही दोनों देश के वैल्यू में अंतर देख लें।
क्या है वजह?
बता दें कि भारत में सोने के वास्तविक कीमत पर टैक्स लगता है, जिसके कारण उसकी वैल्यू में काफी हद तक बढ़ जाती है। वहीं, दुबई की टैक्स पॉलिसी भारत से काफी अलग है।
कम कीमत के कारण है लोग दुबई से सोना लाना पसंद कर रहे हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ