भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है?
By Priyanka Pal11, Jan 2025 12:22 PMjagranjosh.com
भारत में हर त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसका नाम अलग - अलग राज्यों में जाकर थोड़ा अलग हो जाता है। ऐसे ही मकर संक्रांति को पूरे देश में अलग - अलग रूपों में मनाया जाता है आज जानिए विभिन्न राज्यों के दिए गए नाम।
पंजाब
पंजाब में मकर संक्रांति, माघी के रूप में मनाई जाती है। माघी पर श्री मुक्तसर साहिब में मेले का आयोजन किया जाता है। भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है, जिसके बाद सारे बैठकर खिचड़ी, गुड़ और खीर खाते हैं।
गुजरात
गुजराती मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाते हैं। पतंबाजी के साथ लोग इस त्यौहार का आनंद लेना पसंद करते हैं।
राजस्थान
पतंगबाजी को पारंपरिक रूप से राजस्थान में भी मनाया जाता है। इसमें विवाहित महिलाएं मिलकर पूजा पाठ और अपनी परंपराओं का पालन करती हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में भी मकर संक्रांति खूब धूमधाम से मनाई जाती है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में संक्रांत कहते हैं और आमतौर पर महिलाएं इसमें एक अनुष्ठान का पालन करती हैं।
असम
मकर संक्रांति को असम में माघ बिहू जिसे भोगली बिहू के रूप में मनाया जाता है। बांस, पत्तियों, छप्पर और झोपड़ियों को बनाकर उसमें खाना खाने के परंपरा है।
उत्तराखंड
कुमाऊं और गढ़वाल में इस उत्सव को बहुत खूबसूरत तरीके से मनाया जाता है। कुमाऊं में इसे घुघुती भी कहा जाता है, वहीं गढ़वाल में खिचड़ी संक्रांत के रूप में भी ये त्यौहार मनाया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।