By Priyanka Pal26, Oct 2024 12:08 PMjagranjosh.com
आज इस वेब स्टोरी में जानिए कि अमेरिका का एजुकेशन सिस्टम भारत से कितना अलग है। आगे जानिए भारत और अमेरिका के एजुकेशन सिस्टम में अंतर।
स्कूल एजुकेशन
नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत भारत में अब 5+3+3+4 का पालन किया जा रहा है। अमेरिका में तीन स्तरीय मॉडल यानी ऐलीमेंट्री, मिडल और हाई स्कूल का है।
सीखना
भारत में रटने की शिक्षा खत्म कर अब क्रिटिकल थिकिंग पर जोर दिया जाएगा। जबकि अमेरिका में व्यावहारिक शिक्षा, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच पर जोर दिया जाता है।
सब्जेक्ट
ऐतिहासिक रूप से कठोर, लेकिन NEP के साथ अधिक लचीला होता जा रहा है। यूएस में अत्यधिक लचीला, जिससे स्टूडेंट को अलग सब्जेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
टेक्नोलॉजी
डिजिटल इंडिया जैसी पहल के साथ ग्राणीण क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंच रही है। यूएस में एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए शिक्षा मजबूत है।
शिक्षा की लागत
सरकारी इंस्टीट्यूट में सस्ती और प्राइवेट में महंगी एजुकेशन। यूएस में एजुकेशन महंगी है जिस वजह से स्टूडेंट स्कोलरशिप पर निर्भर रहते हैं।
एग्जाम
परीक्षा-केंद्रित, याद करने पर जोर, लेकिन NEP 2020 का लक्ष्य एक्सपेरिमेंटन लर्निंग पर है। यूएस में परियोजनाओं और भागीदारी के माध्यम से शिक्षा।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
माइंडफुलनेस से मेंटल स्ट्रेंथ बढ़ाने के दमदार तरीके