By Mahima Sharan27, Dec 2023 08:21 AMjagranjosh.com
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी सीरियल्स से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने अपनी मेहनत और ताकत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई और कुछ ही समय में सिल्वर स्क्रीन के किंग खान बन गए।
बॉलीवुड के बादशाह
आज वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के बादशाह ने कितनी पढ़ाई की है? आइए आज किंग खान के जन्मदिन पर हम आपको उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताते हैं।
शाहरुख खान ने अपनी स्कूली शिक्षा कहां की?
2 नवंबर 1965 को जन्मे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में टीवी शो 'फौजी' से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दिल्ली से कि पढ़ाई
दुनियाभर में फैन्स के बीच 'रोमांस किंग', 'बादशाह' और 'किंग खान' के नाम से मशहूर शाहरुख सालों से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन उनके बच्चन ने अपना वक्त दिल्ली में बिताया। उन्होंने दिल्ली के सेंट कोलंबा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
अच्छे छात्र
ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान हमेशा एक अच्छे छात्र थे।
ग्रेजुएशन दिल्ली के हंसराज कॉलेज से किया
12वीं पूरी करने के बाद उन्होंने बीए ऑनर्स की पढ़ाई के लिए दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया। वह कॉलेज में अर्थशास्त्र के छात्र थे। हालांकि, 28 साल बाद 2016 में शाहरुख खान ने बैचलर की डिग्री हासिल की।
मास्टर्स
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स करने के लिए दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से वह अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी नहीं कर सके।
सिल्वर स्क्रीन के बादशाह
इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की और मुंबई चले आए। फिर कुछ ही समय में शाहरुख की किस्मत और मेहनत रंग लाने लगी और वह सिल्वर स्क्रीन के बादशाह बन गए और लाखों दिलों में बसने लगे।