G.K: 5 ऐसे देश जहां 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस


By Priyanka Pal14, Aug 2023 04:18 PMjagranjosh.com

15 अगस्त

क्या आपको पता है दुनियाभर में भारत के अलावा ऐसे कई देश हैं जहां 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जिसके मुख्य कारण ये है कि इसी दिन उन्हें भी आजादी मिली थी आइए जानते हैं ऐसे 5 देशों के बारे में ।

महत्वपूर्ण दिन -

यही वह दिन था जब कई देशों ने 15 अगस्त के दिन अंग्रेजी शासन से खुद को आजाद किया था।

कांगो

रिपब्लिक ऑफ कांगो अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में बसा कॉन्गो एक लोकतांत्रिक देश है। इसने भी 15 अगस्त, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त की।

लिकटेंस्टीन

यह यूरोप का एक छोटा सा देश है जो स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से घिरा हुआ है। इसे 15 अगस्त, 1866 को जर्मन शासन से स्वतंत्रता मिली। हालाँकि, इसने 1940 तक आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस घोषित नहीं किया।

बहरीन

बहरीन फारस की खाड़ी में एक द्वीप देश है। 15 अगस्त 1971 को इसे यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली।

साउथ और नॉर्थ कोरिया

15 अगस्त 1945 को कोरियाई प्रायद्वीप जापानी शासन से आजादी पाई। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया दोनों ही इस दिन को नेशनल लिबरेशन डे के नाम से मनाते हैं।

इंडिया -

15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियो को तोड़कर भारत ने भी आजादी की सुबह देखी थी।

6 Best General Knowledge Books Everyone Must Read!