पिछले डेढ़ साल में केंद्रीय विभागों में कितनी &मिली नौकरीयां? सरकार ने सामने रखे आंकड़े।
By Gaurav Kumar22, Jul 2022 11:51 AMjagranjosh.com
बेरोजगारी के मुद्दे पर जारी विपक्षी शोर के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियां दिए जाने को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है।
सरकार ने संसद में बताया कि UPSC, SSC, IBPS द्वारा 2020-21 और 2021-22 के दौरान कुल 1,59,615 उम्मीदवारों का चयन किया गया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को बताया कि कुल उम्मीदवारों में से UPSE&में 8,913; SSC&में 97,914 और IBPS&में 52,788 कंडिडेट का चयन किया गया है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों में से 2020-2021 में कुल 96,601 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी जिनमें से UPSE&द्वारा 4,214, SSC&द्वारा 68,891 और IBPS&के जरिए 23,496 उम्मीदवार भर्ती किए गए।
2021-2022 में 63,014 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी। इनमें से UPSE&द्वारा 4,699, SSC&द्वारा 29,023 और IBPS&द्वारा 29,292 उम्मीदवार भर्ती किए गए।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार में भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और यह कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रही।