दुनिया में कितने महासागर मौजूद हैं?


By Priyanka Pal18, Dec 2024 01:41 PMjagranjosh.com

धरती पर 7 महाद्वीप मौजूद हैं, जो 5 महासागरों से घिरे हुए हैं। इन 5 महासागरों के नाम आर्कटिक, अटलांटिक, हिंद, प्रशांत और दक्षिणी महासागर हैं।

आज इस वेब स्टोरी में जानिए 5 महासागरों में कुल कितना पानी मौजूद है, इनकी गहराई कितनी है और ये कितने किमी तक फैले हैं।

आर्कटिक महासागर

इस आर्कटिक महासागर की बात करें तो ये 15,558,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसकी औसत गहराई 1,205 मीटर और कोस्ट लाइन 45,389 किमी है।

अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर का क्षेत्रफल 85,133,000 वर्ग किमी है। इसी के साथ इस महासागर की गहराई 3,646 मीटर और कोस्ट लाइन 1,11,866 किमी है।

हिंद महासागर

इसका क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई 3,741 मीटर और कोस्ट लाइन 66,526 किमी रही है।

प्रशांत महासागर

प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल 168,723,000 वर्ग किमी, वॉल्यूम 669,880,000 घन किमी। इसी के साथ औसत गहराई 3,970 मीटर और कोस्ट लाइन 1,35,663 किमी है।

दक्षिणी महासागर

इसका क्षेत्रफल 21,960,000 वर्ग किमी, औसत गहराई 3,270 मीटर और कोस्ट लाइन 17,968 किमी है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is The National Flower In Seychelles?