Padma Awards 2025: कितने लोगों को किया जाएगा इस बार सम्मानित? जानिए


By Priyanka Pal30, Jan 2025 05:06 PMjagranjosh.com

Padma Awards 2025

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। जिसे तीन कैटेगिरी में प्रदान की गई हैं पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

हर क्षेत्र के लिए सम्मान

ये पुरस्कार विभिन्न कार्यों और क्षेत्रों के लिए दिए जाते हैं। जिसमें कला, सामाजिक कार्य, साइंस और इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि शामिल हैं।

139 पद्म पुरस्कार

साल 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी मिल गई है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल मार्च या अप्रैल के आस पास आयोजित किया जाता है।

पुरस्कार की सूची

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में इस बार की सूची में 7 पद्म विभूषण, 18 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

महिलाएं शामिल

पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं शामिल की गई हैं। साथ ही इसमें विदेशी, NRI, OCI श्रेणी के 10 लोगों और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

पद्म विभूषण

अपनी सुरीली आवाज के लिए शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।

पद्म भूषण

वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

पद्म श्री

इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किाय जाएगा।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your Knowledge: How Was Kashmir Named?