शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री कितनी बार रह चुकी हैं?


By Priyanka Pal06, Aug 2024 06:33 PMjagranjosh.com

शेख हसीना

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना इस्तीफा दे चुकी हैं, उन्होंने यह इस्तीफा 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। वे बांग्लादेश की पांच बार प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

सन् 1986 में हुए चुनावों के बाद शेख हसीना बांग्लादेश में विपक्ष की नेता बनीं। 1996 में हुए चुनावों मे जीत के बाद वह पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

कार्यकाल

उनका पहला कर्यकाल सन् 2001 से लेकर 2009 तक विपक्ष की नेता रहीं। 2009 से लेकर 2024 तक लगातार 4 बार प्रधानमंत्री बनीं।

पांचवी बार

जनवरी 2024 में हुए संसदीय चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने 300 में से 224 सीटें जीती। शेख हसीना पांचवी बार प्रधानमंत्री बनीं। जिसके बाद उन्होंने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने का कारण

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा।

देश में लगा कर्फ्यू

अब बांग्लादेश में सेना अंतरिम सरकार बनाएगी, हिंसा में हजारों लोग घायल तथा लगभग 300 लोगों की जान जा चुकी है। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

प्रधानमंत्री लंदन जाएंगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना अपने परिवार के साथ भारत के रास्ते लंदन जा सकती हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बॉलीवुड की ये 7 फिल्में आप में जगा देंगी देशभक्ति