By Mahima Sharan28, Mar 2025 05:35 PMjagranjosh.com
इंडियन रेलवे
रेलवे हमारे दैनिक जीवन एक हिस्सा है, क्योंकि हर दिन लाखों लोग रेलवे से यात्रा करते हैं। एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करने के लिए इंडियन रेलवे सबसे सुविधाजनक और सस्ता यातायात है।
रेलवे की सुविधाएं
समय के साथ रेलवे काफी अपडेट हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे नई-नई सुविधाएं जोड़ता जा रहा, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे के चादर और कंबल
रेलवे अपने एसी यात्रियों की सहुलियत के लिए चादर, तकिया और कंबल की फैसिलिटी भी देता है। हालांकि अब बात आती है कि ये चादर और कंबल कितने साफ होते हैं। हम में से कई लोगों के मन में यह सवाल आता होता है कि रेलवे कितने दिनों पर चादर और कंबल को साफ करता है, तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब देंगे।
क्या-क्या देता है रेलवे?
देखा जाए तो इंडियन रेलवे रोजाना 6 लाख से ज्यादा कंबल और चादर उपलब्ध कराता है। इसमें 2 बेडशीट, 1 कंबल, 1 तकिया और तकिया कवर, 1 तौलियां शामिल होते हैं।
कैसे होती है सफाई
बता दें कि रेलवे ने सभी जोनल में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री उपलब्ध है, ताकि समय-समय पर हर चीज की साफ-सफाई होते रहें। इन लॉन्ड्री में स्टैंडर्ड मशीन और ब्रांडेड रसायन होते है ताकि सफाई अच्छी तरह से हो सके।
कितने दिनों में होती है सफाई
मालूम हो कि पहले कंबल की सफाई हर 2 महीने में एक बार होती है, लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है। अब हर एक महीने में कंबल साफ किए जाते हैं। वहीं चादर, तकिया कवर और तौलिया हर यात्री के इस्तेमाल के बाद साफ किए जाते हैं। उन्हें दोबारा ऐसे ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार सुविधाओं को अपडेट कर रहा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ