By Priyanka Pal21, Oct 2024 06:00 AMjagranjosh.com
मेडिटेशन बच्चों के ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए मेडिटेशन से बच्चों का फोकस बढ़ाने के 5 तरीकों के बारे में।
ध्यान
दिन में 5-10 मिनट का अभ्यास बच्चों के फोकस में सुधार कर सकता है। इसके लिए बच्चों को मेडिटेशन करने के लिए कहें।
सुनना
छोटे बच्चों को ध्यान लगाना सिखाने के लिए आप उन्हें ध्यान के समय छोटी कहानियां सुना सकते हैं। इस प्रक्रिया में, बच्चे कहानी पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिससे उनकी फोकस की क्षमता बढ़ती है।
विजुएल मेडिटेशन
बच्चों को अपनी आंखें बंद करके किसी चीज की कल्पना करने के लिए कहें, यह कल्पना करने का अभ्यास बच्चों के दिमाग को शांत करता है और उनकी कल्पना शक्ति और ध्यान को मजबूत करता है।
बॉडी
बच्चों को अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहें, जैसे सिर, हाथ, पैर आदि। इससे उनका ध्यान बढ़ता है और वे अपने शरीर और मन की स्थिति के प्रति अधिक सजग हो जाते हैं।
सकारात्मक वाक्य कहें
बच्चों को एक सकारात्मक वाक्य जैसे मैं शांत हूँ या मैं ध्यान केंद्रित कर रहा हूं बार-बार बोलने के लिए कहें। यह तकनीक बच्चों के मन में सकारात्मकता लाने के साथ-साथ उनके ध्यान और एकाग्रता को भी बढ़ाती है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बेहद ही रोमांचक होती हैं इंट्रोवर्ट लोगों की ये 6 आदतें