Lok Sabha Election 2024: चुनाव के समय कितना पैसा खर्च करती हैं राजनीतिक पार्टिया


By Priyanka Pal03, Apr 2024 11:49 AMjagranjosh.com

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव सर पर हैं, 543 सीटों के लिए चुनाव 7 फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। इसी के साथ ही 4 जून को नतीजे किए जाएंगे घोषित। आज जानिए कि कोई राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनाव में कितनी पैसा खर्च करती है।

निर्वाचन सदन

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की एक सीमा तय की है। बड़े राज्यों की लोकसभा सीट का कैंडिडेट अधिकतम 95 लाख खर्च कर सकता है।

छोटे राज्य

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अनुसार छोटे राज्यों के लिए चुनाव प्रचार में पैसा खर्च करने की सीमा 75 लाख रुपये तय की गई है। इसी के साथ छोटे राज्य में विधानसभा चुनावों में 20 से 28 लाख रुपये की लिमिट तय की गई है।

विधानसभा चुनाव में बड़े राज्य

बड़े राज्यों से चुनाव लड़नेवाले कैंडिडेट प्रति सीट 40 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव प्रचार में होने वाले खर्च के लिए प्रत्याशी को एक बैंक अकाउंट खुलवाना होता है। जिसके ट्रांजेक्शन का हिसाब भी लिया जाता है।

सजा

यदि कोई पार्टी लिमिट से अधिक खर्च करते हैं, तो लोकप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 10 ए के तहत 3 साल की सजा दी जा सकती है।

चुनाव खर्च

देशभर में 4,500 विधानसभा सीटें हैं। इनका चुनाव कराने का खर्च तीन लाख करोड़ रुपये आता है। महानगरपालिका की कुल 500 सीटें हैं, इनका चुनाव खर्च एक लाख करोड़ रुपये तक आता है।

क्या है खर्चा करने की लिमिट ?

लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 50 लाख से 70 लाख रुपये के बीच खर्च कर सकता है। यह बिल्कुल निर्भर करता है कि कैंडिडेट किस राज्य से चुनाव लड़ रहा है।

दिल्ली का खर्च

दिल्ली के लिए यह सीमा 70 लाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 54 लाख है। तो वहीं विधानसभा चुनाव के लिए अधिकतम खर्च सीमा 20 लाख से 28 लाख रुपये के बीच है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top Countries With Lowest Literacy Rate