By Priyanka Pal01, Aug 2024 06:22 PMjagranjosh.com
NTA
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस साल बार-बार एंट्रेंस एग्जाम रद्द करने के आरोपों में चर्चा में बनी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एनटीए एग्जाम फीस से कितना पैसा कमाती है? आगे जानिए इस वेब स्टोरी में कि आखिर एक एनटीए एग्जाम फीस से कितनी सैलरी कमाती है।
NTA की सैलरी
NTA ने सभी परीक्षाओं की फीस से अब तक 514 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह सरकार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर है।
शिक्षा मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी की 2023-24 में अनुमानित फीस आय 1065.38 करोड़ रुपये और कुल व्यय 1020.35 करोड़ रुपये था।
पेपर लीक
CUET के अलावा एनटीए की आय का एक बड़ा हिस्सा पेपर लीक को लेकर विवाद में आए NEET एग्जाम से भी आया है।
कितने एग्जाम हुए आयोजित
अपनी स्थापना के बाद से, NTA ने 5.4 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों को शामिल करते हुए 240 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की हैं।
एनटीए की कमाई
साल 2021-22 में 490.35 करोड़ रुपये से 78% बढ़कर 873.20 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2023-24 में यह पिछले वर्ष की तुलना में 22% बढ़कर 1,065.38 करोड़ रुपये हो गई।
मेन एग्जाम
NTA तीन सबसे बड़े कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है, जिसमें ग्रेजुएशन के लिए सीयूईटी-यूजी, मेडकल के लिए नीट यूजी और इंजीनियरिंग के लिए जेईई मेन।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।