सैलरी का कितना प्रतिशत सेव करना चाहिए?


By Mahima Sharan13, Dec 2024 04:00 PMjagranjosh.com

महीने के आखिरी में फाइनेंसियल प्रॉब्लम

ज्यादातर लोगों के साथ यही समस्या होती है कि पैसे कमाने के बाद भी आखिर उनके पास पैसे क्यों नहीं बचते हैं। सैलरी आने के बाद आधे महीने में लगभग सारे पैसे खर्च हो जाते हैं और मंथ एंड में उनके हाथों में कुछ भी नहीं बचता है।

सैलरी से कैसे निकाले सेविंग

ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि अगर सैलरी का कुछ हिस्सा बचाया जाएं, तो यह परेशानी उन्हें नहीं होगी। लेकिन अब बात आती है कि कितने पैसे को सेव किया जाना चाहिए?

ये टिप्स आएंगे काम

आइए आज जानते हैं कि हमें सैलरी का कितना प्रतिशत हिस्सा बचाना चाहिए, जिससे कि महीने के आखिरी में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ें।

क्या है आदर्श तरीका

बता दें कि सैलरी को सेव करने का सबसे आदर्श तरीका यह है कि आप अपने पूरी सैलरी से 20 प्रतिशत पैसे निकाल कर उसे जमा करें।

न्यूनतम सेविंग

अगर आप अपनी सैलरी का 20 प्रतिशत हिस्सा नहीं बचा पा रहे हैं, तो कम से कम 10, 7 या 5 प्रतिशत पैसे जरूर सेव करने चाहिए।

50-30-20 नियम

इसके लिए आप 50-30-20 नियम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके अनुसार सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा जरूरी कामों के लिए 30 प्रतिशत अपने शौक के लिए और 20 प्रतिशत सेविंग के लिए।

इन तरीकों की मदद से आप अपने सैलरी का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Youngest World Chess Champion Gukesh Dommaraju’s Chess Career