पीने लायक पानी का TDS कितना होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते


By Priyanka Pal27, Jan 2025 09:36 AMjagranjosh.com

जल ही जीवन है, धरती पर जिंदा रहने के लिए इंसान की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है पानी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि TDS क्या होता है?

TDS क्या है?

कोई पानी पीने लायक है या नहीं इस बात का अंदेशा नहीं बल्कि एक मात्रा के जरिए पता किया जाता है। TDS यानी टोटल डिजोल्व सोलिड्स, जो कि पानी में मौजूद मात्रा है।

ज्यादा TDS

जिस भी पानी में अधिक TDS पाया जाए तो किसी भी व्यक्ति को इससे पथरी और दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बना रहता है।

कम TDS

वहीं जिस पीने के पानी में कम TDS मौजूद होता है उससे शरीर को जरूरी मिनरल्स नहीं मिल पाते। इसलिए इसे भी खराब पानी की कैटेगिरी में रखा जाता है।

पानी में कितना TDS होना चाहिए ?

ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैण्डर्ड के मुताबिक एक लीटर पानी में 500 मिली ग्राम से कम और 250 मिलीग्राम से ज्यादा TDS होना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक लीटर पानी में 150 मिलीग्राम से ज्यादा और 300 मिलीग्राम से कम TDS होना चाहिए।

साफ पानी

ज्यादातर घरों में RO लगे होते हैं। यदि आपके घर में भी RO लगा है तो आपको भी पानी पीने से पहले उसके TDS की जांच जरूर करनी चाहिए। जिससे आप स्वस्थ जल पी सकें और बीमारियों से दूर रहें।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Documents Are Required To Make Passport?