मन में बार-बार आ रहे हैं नकारात्मक विचार, तो करें ये काम


By Mahima Sharan18, Mar 2024 05:00 PMjagranjosh.com

नकारात्मक विचार

जीवन का मतलब ही उतार-चढ़ाव से भरा है। ऐसे में हमारे मन में भी कई तरह के भूचाल चलते रहते हैं। जब भी हमारे साथ कुछ बुरा या गलत होता है हमारे मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आने लगते हैं। आइए आज जानते हैं इन नकारात्मक विचारों पर कैसे काबू पाए।

एक्सरसाइज करें

जब भी आपके मन में नकारात्मक विचार आने लगे तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना सबसे अच्छा रहेगा। इससे शरीर में हार्मोन रिलीज होते हैं जो व्यक्ति को अच्छा महसूस कराते हैं।

व्यस्त रहे

मन को नकारात्मक विचारों से हटाने के लिए व्यस्त रहना जरूरी है। ऐसे समय में अपने पसंदीदा काम करें। आप किसी दोस्त से भी मिल सकते हैं।

डायरी लिखना

अगर आप बहुत परेशान हैं तो डायरी लिखना आपके काम आ सकता है। समस्या का कारण लिखने से मन हल्का हो जाता है।

मेडिटेशन करें

नकारात्मक विचार मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में ध्यान मदद कर सकता है। ध्यान के लिए सुबह का समय सर्वोत्तम है। सुबह जल्दी उठकर 30 मिनट कर मेडिटेट करें।

बचा हुआ काम

मन का ध्यान भटकने से रोकने के लिए बचे हुए काम को पूरा करना शुरू कर दें। इससे काम भी पूरा हो जाएगा और व्यस्तता के कारण मन में आ रहे नकारात्मक विचार भी दूर हो जाएंगे।

गेम खेले या सो जाए

किसी भी खेल में पूरा तन और मन लगाना पड़ता है। खेलते समय मन पूरी तरह से खेल में लग जाता है और नकारात्मक विचार मन से दूर हो जाते हैं। दिमाग को शांत करने के लिए नींद भी एक बहुत अच्छा विकल्प है।

किताबें पढ़ें

पढ़ना एक बहुत बड़ा शौक माना जाता है। अच्छी किताबें पढ़ने से नकारात्मकता दूर होती है। अपने मन को शांत करने के लिए प्रेरणादायक किताबें पढ़ें। 

अगर आप मन भी बहुत परेशान रहता हैं, तो ये काम आपको आराम पहुंचाएंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए अपनाएं ये 10 रणनीतियां