Career: जानें Indian Railway में कैसे बनते हैं लोको पायलट


By Mahima Sharan01, Jun 2023 12:06 PMjagranjosh.com

भारतीय रेलवे

ट्रेन ड्राइवर की नौकरी कई युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है वहीं, लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा समय-समय पर भर्ती भी की जाती है।

योग्यता

भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास के अलावा आईटीआई पास होना चाहिए। उम्मीदवार मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्निशियन आदि ट्रेड में आईटीआई कर सकते हैं।

पद

रेलवे शुरुआत में सिर्फ असिस्टेंट लोकोमोटिव ड्राइवर्स की भर्ती करता है जिन्हें बाद में अनुभव के आधार पर प्रमोशन मिलता है।

उम्र

अगर आप आईटीआई पास हैं और लोको पायलट बनना चाहते हैं तो रेलवे की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें लेकिन आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के बाद लिखित परीक्षा देनी होगी लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, सामान्य जागरूकता, गणित, करंट अफेयर्स और रीजनिंग सहित अन्य प्रश्न शामिल हैं।

मालगाड़ी में तैनाती

लिखित परीक्षा और मेडिकल क्लियर करने के बाद उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है सब कुछ सही होने पर कैंडिडेट को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।

कितनी सैलरी मिलती है

सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट लोको पायलट की शुरुआती सैलरी 30 हजार से 35 हजार के बीच होती है जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, पद और वेतन भी बढ़ता जाता है।

Class 10th Board 2023 : इस साल 35 लाख स्टूडेंट्स नहीं कर पाए 10वीं पास