By Priyanka Pal21, Jan 2025 03:05 PMjagranjosh.com
यदि आप इंट्रोवर्ट हैं और खुद को एक्स्ट्रोवर्ट बनाना चाहते हैं, तो आगे बतायी जा रही टिप्स को आप अपना सकते हैं।
बदलाव लाएं
सबसे पहले, यह समझें कि एक्स्ट्रोवर्ट बनने का मतलब अपनी पहचान खोना नहीं है। आप अपने स्वभाव के साथ नए सामाजिक गुण जोड़ सकते हैं।
छोटी शुरुआत
हर दिन किसी नए व्यक्ति से बात करें जैसे कैसे हो? या आज का दिन कैसा रहा? स्मॉल टॉक करके आप खुलकर बात करना सीख सकते हैं।
सुनना शरू करें
अगर आपको बातचीत के दौरान ऐसा लगे कि किसी से बात करने के लिए शुरूआत कैसे की जाए। तो इसके लिए आप पॉडकास्ट और बुक्स को पढ़कर सीख सकते हैं।
आत्मविश्वास बढ़ाएं
सीधे खड़े रहें, मुस्कुराएं और आंखों में देखकर बात करें इससे आप अपनी बॉडी लैंग्वेज सुधार सकते हैं। पार्टियों, वर्कशॉप्स या किसी कम्युनिटी प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।
नए अनुभवों के लिए तैयार रहें
नए शौक अपनाएं और इसके जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। जब भी कोई अवसर मिले, खुद को पीछे न हटने दें।
धैर्य रखें
एक्सट्रोवर्ट बनना एक प्रक्रिया है, यह बदलाव रातों-रात नहीं होगा। खुद पर भरोसा रखें और निरंतर प्रयास करते रहें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
बच्चों के आलस्य को दूर भगाती हैं सुबह की ये 5 आदतें