By Mahima Sharan17, Mar 2025 12:02 PMjagranjosh.com
कैसे बनते हैं एस्ट्रोनॉट
इस वक्त सभी के मुंह पर सुनीता विलियम्स का नाम है। वह करीब 8-10 महीनों से अंतरिक्ष में थी। ऐसे में कई छात्रों का सवाल होगा की अंतरिक्ष में कैसे जाते हैं और इसके लिए किस चीज की पढ़ाई करनी पड़ती है। उससे पहले ये समझते हैं कि एस्ट्रोनॉट होते कौन है।
एस्ट्रोनॉट कौन होते हैं
एस्ट्रोनॉट एक विशेष रूप से ट्रेंड व्यक्ति होता है जो अंतरिक्ष कार्यक्रम के भाग के रूप में अंतरिक्ष में यात्रा करता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) भारत में अंतरिक्ष यात्रियों को नियुक्त करने वाले कुछ शीर्ष संगठन हैं।
शैक्षिक आवश्यकताएं
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए आपके पास एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ जैसे विषय में मास्टर या डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
शारीरिक आवश्यकताएं
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए आपकी ऊंचाई-वजन सही होना चाहिए। ब्लड प्रेशर और सभी तरह का मेडिकल वेरिफिकेशन, अच्छी दृष्टि, शारीरिक रूप से स्वस्थ, व्यायाम और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ जीवनशैली साथ ही कैंडिडेट को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या नहीं होनी चाहिए।
प्रतियोगी परीक्षाएं
कैंडिडेट को नासा या इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं पास करनी होगी। इसके साथ उम्मीदवार के पास लीडरशिप स्किल, टीमवर्क स्किल होना भी जरूरी है।
कितनी मिलती है सैलरी
भारत में अंतरिक्ष यात्रियों का वेतन लगभग ₹10 लाख से ₹30 लाख प्रतिवर्ष तक होता है, तथा वास्तविक मुआवजा जिम्मेदारियों और अनुभव के आधार पर अलग-अलग होता है।
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए आपको जरूरी योग्यता पर खरे उतरना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
6 Success Rules Taught By Google CEO Sundar Pichai