By Mahima Sharan20, Dec 2024 02:37 PMjagranjosh.com
जज कैसे बनते हैं?
जज एक कानूनी प्रोफेसर होता है। लगभग हर उम्मीदवार यह जानना चाहता है कि भारत में जज कैसे बनें। जज को भारत में प्रतिष्ठित सिविल सर्विस में से एक माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि जज कौन होता है, जज क्या करता है और भारत में जज कैसे बनें।
जज क्या करता है?
जज का पद सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ आता है। एक जज कोर्ट कार्यवाही की अध्यक्षता करता है और डिफेंडेंट और प्रोसेक्यूटर दोनों की बात सुनता है। वह संबंधित मामलों पर लागू कानूनों के साथ दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत में फैसला सुनाता है।
जज का वेतन
जज का वेतन उनके करियर की प्रगति, कोर्ट में नियुक्ति और अन्य के आधार पर अलग-अलग होता है। एक जज का वेतन उनके पद और अनुभव पर निर्भर करता है। बता दें कि जज को 30 हजार से 2 लाख तक की सैलरी प्रतिमाह मिलती है।
जज कैसे बनें
सबसे पहले आपको सफलतापूर्वक 12वीं की डिग्री हासिल करनी होगी। जो भी उम्मीदवार जज बनना चाहते हैं, उन्हें ग्रेजुएशन की डिग्री में एन्रोल करना होगा। किसी भी विषय जैसे बी.कॉम, बीबीए, बीए, बीसीए, बी.टेक. में ग्रेजुएसन की डिग्री पूरी करनी होगी।
लॉ स्कूल में एडमिशन
उम्मीदवारों का एलएलबी कोर्स में एडमिशन पाना अनिवार्य है, जिसके लिए उन्हें CLAT, AILET, ACLAT, DU LLB और अन्य जैसी लॉ एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना आवश्यक है। जज बनने के लिए एलएलबी की डिग्री बेहद ही जरूरी है। आप ग्रेजुएशन की डिग्री और एलएलबी अलग-अलग करने के बजाय 5 साल की एलएलबी कोर्स भी कर सकते हैं जैसे कि बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बी.कॉम. एलएलबी, बी.टेक. एलएलबी, आदि।
उच्च न्यायिक सेवा (HJS)
उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा सिविल जजों को जिला जजों के पद पर प्रमोट करने अथवा एडवोकेट को जिला जजों के पद पर नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाती है। एडवोकेट एक वकील होता है जो कोर्ट में कानून का अभ्यास करता है।
योग्यता
एडवोकेट को जज में कम से कम 7 लगातार सालों तक प्रैक्टिस करना चाहिए। पात्रता मानदंड राज्य दर राज्य अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं, अगर एज लिमिट की बात करें, तो जज बनने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
इस तरह से आप जज बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
कमाना चाहते हैं ज्यादा पैसे, नौकरी के साथ करें ये साइड बिजनेस