By Prakhar Pandey26, Feb 2023 03:16 PMjagranjosh.com
इंटरेस्टिंग जॉब
लोगों को आरजे की जॉब काफी अट्रैक्टिव और इंटरेस्टिंग लगती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रेडियो जॉकी कैसे बना जा सकता हैं।
आरजे
आरजे यानी रेडियो जॉकी को आपने कभी न कभी अपने मोबाइल या गाड़ी के रेडियो स्टेशन में तो सुना ही होगा। आरजे का अपना एक स्टाइल और लहजा होता हैं।
आवाज
रेडियो जॉकी की आवाज में हमेशा माहौल के हिसाब से उतार चढ़ाव होता हैं। आरजे में अक्सर आप जो मधुर आवाज सुन रहे होते है वो या तो किसी लड़के की होती है या लड़की की।
अंदाज
आरजे बनने की पहली शर्त यही हैं कि आपकी आवाज मधुर होनी चाहिए साथ ही आपको अपनी आवाज में परिस्थिति के हिसाब से उसे मैनेज करना आना चाहिए।
रेडियो
रेडियो में सिर्फ आपको लोग सुन रहे होते हैं इसलिए आपके बोलने का लहजा जितना अट्रैक्टिव और शानदार होगा आपको उतना ही पसंद किया जाएगा।
काम
आरजे का मुख्य काम रेडियो पर निश्चित समय पर प्रोग्राम करना होता हैं। इसके अलावा वो प्रोग्रामिंग और स्टोरी राइटिंग भी खुद करते हैं। प्रचार के लिए आए प्रोडक्ट को भी आरजे अपनी आवाज देते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
आरजे बनने के लिए आपका इंटरमीडिएट पास होना जरूरी हैं। इसके अलावा अगर आप आरजे के लिए अप्लाई करते है तो आपके पास सर्टीफाइड संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
सैलरी
रेडियो जॉकी की सैलरी उसके काम और अनुभव पर डिपेंड करती हैं। औसतन अनुभव के हिसाब से एक आरजे की सैलरी 3 लाख से लेकर 15 लाख तक सालाना हो सकती हैं।
टाइमिंग
आरजे की जॉब कोई रेगुलर टाइमिंग वाली नहीं होती हैं, यह एक फ्लैक्सिबल जॉब होती हैं। लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज ये हैं कि आपको नॉलेज होना चाहिए और आपकी बातें इंटरेस्टिंग होनी चाहिए।