कितनी होती है तहसीलदार की योग्यता, सैलरी और सुविधाएं?&
By Priyanka Pal
24, Jan 2023 01:57 PM
jagranjosh.com
एक तहसीलदार अपने तहसील का राजस्व प्रभारी होता है जिसे प्रशासन द्वारा तहसील अलॉट की जाती है।
तहसीलदार जमीन से जुडी, टैक्स से जुड़ी समस्याओं,आपदाओं, डॉक्यूमेंट संबंधित आदि काम करते हैं।
एक तहसीलदार बनने के लिए बेसिक योग्यता- मान्यता प्राप्त किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
इसके साथ ही कंप्यूटर और अपनी क्षेत्रीय भाषा की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
कैंडिडेट की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है।
इसके लिए उम्मीदवार को सिविल सेवा परीक्षा देनी होती है।
तहसीलदार बनने के लिए संबंधित राज्य की लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी पड़ती है।
जो कैंडिडेट प्री या स्क्रीनिंग टेस्ट क्लियर कर लेते हैं उन्हें फिर मेन्स एग्जाम देना होता है।
मेन्स क्लियर करने के बाद इंटर्व्यू में बैठने की मौका मिलता है।
शुरू में तहसीलदार के रूप में उनकी सैलरी 9300 से लेकर 34,800 रुपये प्रति माह होती है उसके बाद बढ़ती रहती है।
यह भी देखेंइन आदतों को बदले
Exams की Dates नज़दीक है, पढ़े कैसे करे कम समह में ज़्यादा तैयारी
Read More