परीक्षा में टॉप करने के लिए इन आदतों को अपनाएंPrakhar Pandey
By Prakhar Pandey10, Feb 2023 04:14 PMjagranjosh.com
परीक्षा में सफल होने के लिए इन खास आदतों को अपनाना बेहद जरूरी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने वाले है जिसे अपनाकर आप परीक्षा में टॉप कर सकते हैं।
अच्छी आदतें &अच्छी आदतें स्कूल, कालेज के अलावा जीवन में भी काफी काम आती हैं।
गलतियां करें &गलतियां करना गलत नहीं होता है क्योंकि टॉपर्स अक्सर गलतियां करते है। लेकिन गलतियों से सीखते रहना बेहद जरूरी होता हैं।
टाइम को मैनेज करना सीखें &हर सफल इंसान की आदतों में सबसे आम चीज होती है उसके टाइम मैनेजमेंट की आदत। इसलिए अगर टॉपर बनना है तो टाइम मैनेजमेंट सबसे जरूरी चीज हैं।
गो स्मार्ट &हार्ड वर्क से परिणाम मिलने की उम्मीद करने से बेहतर स्मार्ट वर्क करना होता हैं। इसी तरीके से आप प्रैक्टिस के साथ स्मार्ट स्टडी भी कर सकते हैं।
सवाल पूछे &जीवन में अपने डाउट्स या शंका को कभी अधूरा ने छोड़े। अगर जीवन में आगे रहना है तो बिना संकोच सवाल करना बेहद जरूरी हैं।
नया सीखते रहें &जीवन में नया सीखते रहना कभी बंद नहीं करना चाहिए। टॉपर्स कभी भी सीखना बंद नहीं करते, वो हमेशा कही न कही से कुछ नया सीखने की कोशिश करते रहते हैं।
अंडरस्टैंडिंग रखें &किसी भी विषय का बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर फोकस रखें। टॉपर्स कभी भी रटने से ज्यादा समझने में विश्वास दिखते हैं।
पुराने पेपर सॉल्व करें &किसी भी परीक्षा में बैठने से पहले उस विषय से जुड़े पुराने पेपर और सैंपल पेपर को जरूर सॉल्व करें। इससे आपकी पेपर सॉल्व करने की स्पीड में बढ़ोतरी होगी।
खुद से पढ़ाई &अगर आपको टॉपर बनना है तो सेल्फी स्टडी आवश्यक हैं। आप जितना खुद से पढ़ेंगे उतने ही ज्ञानी बनेंगे।
Thank You For Watching
डीयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी होंगी मुख्य अतिथि