मोबाइल से जनरल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?


By Mahima Sharan07, Apr 2025 01:27 PMjagranjosh.com

मोबाइल से जनरल टिकट कैसे बुक करें

मोबाइल फोन केवल सोशल मीडिया और कॉलिंग के लिए काम नहीं आता है, बल्कि इसकी मदद से आप घर बैठे अपना सारा काम कर सकते हैं। टिकट बुकिंग की फैसिलिटी, तो पहले भी मौजूद थी लेकिन यह केवल एसी तक ही सीमित है, लेकिन अब आप अपने मोबाइल फोन के जरिए जनरल टिकट भी बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोबाइल फोन से टिकट कैसे बुक करें।

UTS ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने ऐप स्टोर से मोबाइल पर UTS ऐप डाउनलोड करें। फिर खुद को रजिस्टर करें और अपना मोबाइल नंबर, नाम और अन्य जानकारी भरें।

लॉग इन करें

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पासवर्ड बना कर ऐप पर खुद को करें। फिर  बुकिंग मोड चुनें 'जर्नी टिकट', 'क्विक बुकिंग', 'प्लेटफ़ॉर्म टिकट', या 'सीजन टिकट' में से कोई एक चुनें।

गणतव्य स्थान चुनें

अब जहां से आपको ट्रेन चढ़ना है और जहां तक का सफर करना वहां का डेस्टिनेशन चुनें। इसके साथ ही तारीख और समय भी डालें।

पेमेंट करें

बुक एंड ट्रैवल ऑप्शन को चुनें और सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद ऑनलाइन मोड में पैसों का भुगतान करें।

टिकट बुक करें

'बुक टिकट' पर सेलेक्ट करें और पेमेंट पूरी करें। पेमेंट पूरी होने के बाद, आपकी टिकट ऐप में दिखाई देगी।

इस तरह आप लंबी लाइन में लगने से बच सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

गन्ने का वैज्ञानिक नाम क्या है?