म्यूजियम में संरक्षक बनने के लिए जानिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?&Priyanka Pal
By Priyanka Pal
31, Jan 2023 04:12 PM
jagranjosh.com
म्यूजियोलॉजी एक तरह का विज्ञान है जिसमें म्यूजियम के प्रबंधन और प्रशासन का अध्ययन किया जाता है।
इसमें देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रिजर्वेशन और कंजर्वेशन पर ध्यान देना होता है।
इसमें आर्ट गैलरी की देखभाल, प्रजेंटेशन संरक्षण, प्रदर्शित कलाओं की जानकारी आदि आना आवश्यक होता है।
किसी भी स्ट्रीम में स्नातक करने वाले म्यूजियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं।
कई संस्थान में स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का करने का मौका भी मिलता है।
एक म्यूजियोलॉजिस्ट के पास मैनेजमेंट, कम्यूनिकेशन करने की क्षमता होनी चाहिए।
साथ ही टीम में काम करने की उत्साह और रिसर्च स्किल्स होनी चाहिए।
आपको संस्कृत, इंलिश, प्राकृत, परशियन या फ्रेंच भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
कोर्स को पूरा करने के बाद नेशनल म्यूजिम,आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम,आर्ट गैलरी में नौकरी मिल जाती है।
सैलरी 25 हजार रुपए से शुरू होकर 50 हजार रुपए तक हो सकती है अनुभव और स्किल के साथ सैलरी लाखों में पहुंच सकती है।
यह भी देखेंखुश रहने के टिप्स
Board Exam Preparation : इन टिप्स से करें परीक्षा की तैयारी
Read More