MP Board 2024: क्लास 5 से 8वीं तक का रिजल्ट हुआ जारी, करें चेक


By Priyanka Pal23, Apr 2024 05:09 PMjagranjosh.com

एमपी बोर्ड 2024

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने 5वीं और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एग्जाम

क्लास 5 के बोर्ड एग्जाम 6 से 13 मार्च और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम 6 से 14 मार्च के बीच हुए थे। जो भी स्टूडेंट इस साल एग्जाम में शामिल हुए थे, वे जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

क्लास 5 पास प्रतिशत

इस साल क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम 12,33,688 स्टूडेंट्स ने दिया था। जिसमें से 11,22,320 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। 5,69,518 लड़के और 5,52,802 लड़कियां पास हुए हैं। ऐसे में क्लास 5 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 90.97% है।

क्लास 8 पास प्रतिशत

क्लास 8 में 11,37,387 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 9,97,553 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए थे। इनमें से 5,01,169 लड़के और 4,96,384 लड़कियां हैं। क्लास 8 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 87.71% है।

उपस्थित स्टूडेंट

इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 और क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। साल 2023 में 5वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.27% था जबकि क्लास 8 का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 76.09% था।

ऐसे करें बोर्ड रिजल्ट चेक

स्टेप 1 स्टूडेंट्स RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 2

वेबसाइट के होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट पर क्लिक करें। इसके बाद क्लास 5 या 8 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3

रोल नंबर और रोल कोड डालकर सब्मिट करें। स्कोर कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रखें।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Best Story Books By Munshi Premchand For Kids