गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे चेक करें?


By Mahima Sharan01, Apr 2025 05:09 PMjagranjosh.com

गैस सिलेंडर

भारत के ज्यादातर घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई जगह पाइपलाइन भी लगी होती है, लेकिन यह सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है।

एक्सपायर होते हैं गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के साथ छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। क्या आप जानते हैं खाने की चीजों की तरह ही गैस सिलेंडर के भी एक्सपायरी डेट होते हैं, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जिस तरह से एक्सपायर्ड चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बिल्कुल उसी तरह एक्सपायर गैस सिलेंडर भी जानलेवा साबित हो सकता है।

कैसे लगाए पता

जब हम सिलेंडर खरीदते हैं तो उस पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। यह तारीख अंग्रेजी में लिखे होते हैं। इन अंकों को देखकर हम पहचान सकते हैं कि आपके किचन में रखा सिलेंडर कब एक्सपायर होने वाला है। हालांकि, अब सवाल यह है कि आप इसकी पहचान कैसे करेंगे, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिलेंडर पर लिखे अंग्रेजी अक्षर

आमतौर पर सिलेंडर पर कुछ इस तरह के कोड लिखे होते हैं: A26, B25 या C30 और D32। बता दें कि इन्हीं अक्षरों और अंकों से पता चलता है कि आपका गैस सिलेंडर बक एक्सपायर होने वाला है। हालांकि हम आपसे शर्त लगा सकते हैं 99 प्रतिशत लोगों को इसके बारे में नहीं मालूम होगा।

अंग्रेजी शब्द से चलता है महीने का पता

यहां अंग्रेजी के शब्द साल के महीनों को दर्शाते हैं। अंग्रेजी का अक्षर A जनवरी, फरवरी और मार्च को दर्शाता है; B अप्रैल, मई और जून को दर्शाता है; C जुलाई, अगस्त और सितंबर को दर्शाता है; और D अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर को दर्शाता है।

नंबर दर्शाते हैं साल

अब मान लीजिए कि किसी गैस सिलेंडर पर A26 लिखा है; तो वह सिलेंडर मार्च 2026 तक एक्सपायर हो जाएगा। हालांकि, अगर किसी सिलेंडर पर D32 लिखा है, तो वह दिसंबर 2032 में एक्सपायर होगा।

आप भी आज ही अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Simple Tips to Improve Your Kids Handwriting