12वीं के बाद कैसे चुनें सही कोर्स?


By Mahima Sharan07, Apr 2024 11:13 AMjagranjosh.com

करियर की टेंशन

12वीं पूरी होने के बाद अधिकतर छात्रों के बीच एक आम समस्या होती है और वो है सही करियर ऑप्शन ढूंढने की। अगर आपको भी समस्याएं आ रही है, तो ये टिप्स आपके काम के हैं।

आप क्या चाहते हैं?

सबसे पहले इस बारे में सोचें कि आप कौन हैं, आप किसमें अच्छे हैं और आपको क्या पसंद है। इससे आपको ऐसे करियर विचार चुनने में मदद मिलेगी जो आपके कौशल और रुचियों से मेल खाते हों।

आपकी रुचि

अपनी रुचि के सभी क्षेत्रों को उसकी खूबियों के साथ कागज पर लिखे, उसके बाद तय करें कि करियर के लिहाज से कौन सा कोर्स आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

अपने पसंदीदा विषयों की सूची बनाएं

कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले अपनी फेवरेट सब्जेक्ट और क्षेत्रों की एक लिस्ट तैयार कर लें। इससे आपको करियर ऑप्शन ढूंढन में काफी मदद मिलेगी। यह लिस्ट उन चीज़ों को ख़त्म करने में भी आपकी मदद कर सकती है जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं या जिनसे आप नफरत करते हैं।

सही कोर्स चुनें

हर कोई किसी न किसी विषय में विशेषज्ञ होता है, आपको भी जिस विषय में खुद को विशेषज्ञ मानते हैं उसी के अनुसार कोर्स चुनना चाहिए। आज ऐसे कई कोर्स हैं जिन्हें आप अपने करियर के हिसाब से अपना सकते हैं।

करियर विकास की बेहतरीन संभावनाएं देखें

किसी भी कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उस कोर्स में करियर ग्रोथ कैसी होगी। अगर आप कोई ऑफबीट कोर्स चुन रहे हैं तो भविष्य में उसके विस्तार और विकास की संभावनाओं के बारे में भी अच्छे से सोच लें।

दबाव में आकर कोर्स का चयन न करें

एडमिशन के दौरान अपने पेरेंट्स के दबाव में आकर किसी भी कोर्स या कॉलेज का चयन न करें। ऐसा करने से आपका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। आप जिस भी कोर्स या इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले रहे हैं, उसकी फैकल्टी और प्लेसमेंट परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।

सही कोर्स चुनने में ये टिप्स आपकी सहायता करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

जीवन में हमेशा सफल होते हैं ये 10 राशि वाले लोग