New Year Resolution नहीं कर पाते हैं पूरा? 2025 में ऐसे पूरे होंगे गोल
By Mahima Sharan31, Dec 2024 02:41 PMjagranjosh.com
न्यू ईयर रेजोल्यूशन
हम सभी के साथ एक समस्या होती है कि हम नए साल पर खुद से कई सारे वादे करते हैं, लेकिन एक समय के बाद उसपर कायम नहीं रह पाते। अगर आप भी New Year Resolution को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप अपने गोल पर बने रहेंगे।
गोल कैसे करें पूरा
सबसे पहले तो छोटे गोल रखने का प्रयास करें या फिर अपने गोल को छोटे प्रबंधिय टुकड़ो में बांटे। ऐसा करने से आप खुद को खुद को लास्ट मिनट स्ट्रेस से दूर रख पाएंगे।
गोल को स्मार्ट रखें
अपने गोल को स्मार्ट रखें ताकि आपका दिमाग एक ही दिशा में मोटिवेशन के साथ आगे बढ़ते रहे।
रेजोल्यूशन को हैबिट बनाएं
नए साल रेजोल्यूशन को पूरा करने के लिए एक हैबिट बनाए। या फिर आप अपने गोल को पूरा करने के लिए एक टाइम मैनेजमेंट का बनाकर उसका पालन करें। उस काम पर ज्यादा ध्यान दें जिसे पूरा करने के लिए आपने खुद से वादा किया है।
लिखने की आदत डाले
लिखना खुद को मोटिवेट रखने का सबसे बेस्ट तरीका है। हर दिन कम से कम तीन चीज लिखने की आदत डालें, जिससे आप आभारी है या जो आपने पूरा किया है।
गोल को ट्रैक करें
अपने गोल को ट्रैक करने के लिए उसे लिखें। हर दिन अपने गति को ट्रैक करें, ऐसा करने से आप मोटिवेट फील सकते हैं।
इस तरह से आप अपने नए साल के संकल्प पर टिके रह सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ