By Mahima Sharan07, May 2024 05:47 PMjagranjosh.com
सबसे अच्छी दोस्त
किताबें जीवन की सबसे अच्छी दोस्त हैं। किताबें न तो कोई शिकायत करती हैं और न ही कोई ऐसी मांग करती हैं जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
समय पर पूरा करें सिलेबस
बच्चों के नए क्लास शुरू हो चुके हैं। ऐसे में स्कूल और कॉलेज का सिलेबस पढ़ने वाले बच्चों को जब किताबें उठाकर देखने के लिए कहा जाता है तो वे गंदा मुंह बनाते हैं। यही कारण है कि बच्चों का सिलेबस लास्ट टाइम तक छूट जाता है।
ये टिप्स आएंगे काम
अगर आपका मन भी किताबों पर फोकस नहीं कर पाता है तो आज हम आपके साथ कुछ खास टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर के न सिर्फ आप समय पर अपना सिलेबस पूरा कर पाएंगे बल्कि पढ़ाई में भी मन लगेगा।
रटने से बचें
रटने से किताबों पर ध्यान केंद्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप सिलेबस कवर के नजरिए से किताबें पढ़ना चाहते हैं तो कभी भी रटें नहीं। पढ़ते समय चीजों को समझने का प्रयास करें।
एक समय में एक ही चीज पर ध्यान दें
किताबें पढ़ते समय सिर्फ उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करें, ऐसा करने से सिलेबस को तेजी से कवर करना आसान हो जाएगा। पढ़ाई करने वक्त ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहे।
नोट बनाओ
जिन छात्रों को किताबें पढ़ने में रुचि नहीं है, उनके लिए नोट्स बनाना पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का सबसे अच्छा तरीका है। नोट्स बनाने और पढ़ने से न केवल पढ़ाई आसान हो जाती है बल्कि पाठ्यक्रम को कम समय में पूरा किया जा सकता है।
छोटे-छोटे ब्रेक लें
अगर आप कम समय में पूरा सिलेबस खत्म करने की योजना बना रहे हैं तो कभी भी एक बार में पूरा सिलेबस पढ़ने का फैसला न करें। बीच-बीच में पढ़ाई से ब्रेक लेते रहें।
इन टिप्स की मदद से आप समय पर अपना सिलेबस पूरा कर पाएंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
स्टूडेंट में Leadership स्किल डेवलप करने के 7 तरीके