CAT Preparation 2024: ऐसे करेंगे तैयारी तो पहली बार में कैट होगा क्लियर
By Priyanka Pal01, Aug 2024 01:40 PMjagranjosh.com
कैट एग्जाम 2024
बिजनेस स्टडीज की पढ़ाई के लिए हर साल कैट परीक्षा आयोजित की जाती है, जो उम्मीदवार IIM जैसे संस्थान में MBA करने में इंट्रस्ट रखते हैं। उन्हें यह एग्जाम क्लियर करना होता है।
मॉक टेस्ट
कैट एग्जाम की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा मॉक एग्जाम देनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को पढ़ाई के समय और दैनिक जीवन के बीच तैयारी के लिए समय निर्धारित करना सुनिश्चित करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
अच्छे स्वास्थ्य का ख्याल रखें नियमित व्यायाम और पर्यायप्त आराम आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करेगा।
सोशल मीडिया से दूरी
उम्मीदवारों को तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। कैट एग्जाम से संबंधित सिलेबस को ध्यान से समझ लेना चाहिए और उसके बाद तैयारी शुरू करें।
कंफ्यूजन
अगर किसी सब्जेक्ट में कंफ्यूजन है तो विशेषज्ञों की मदद से उसे दूर करें। पढ़ाई के दौरान अपने खुद के नोट्स बनाएं। इससे रिवीजन के समय काफी मदद मिलेगी।
एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवार को पिछले सालों के टेस्ट पेपर सोल्व करने चाहिए। इससे एग्जाम का पैटर्न समझने में काफी हेल्प मिलती है।
मोटिवेट
एग्जाम की तैयारी के दौरान खुद को मोटिवेट करते रहें, एग्जाम पास करने के लिए खुद में कॉन्फिडेंस बनाए रखें।
लैंग्वेज
इंग्लिश कैट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्याकरण, शब्दावली, पाठ संवाद और प्रश्नों पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 कारण जिनसे इंजीनियरों को MBA करने पर विचार करना चाहिए