पढ़ाई के साथ तनाव और चिंता से कैसे निपटें?


By Priyanka Pal13, Sep 2024 06:00 AMjagranjosh.com

पढ़ाई के साथ - साथ थोड़ी दूसरी भी टेंशन होना लाज्मी हैं,इन्हीं प्रॉब्लम से लड़ने के लिए जानिए 7 उपाय।

शेड्यूल बनाएं

आप जब भी अपनी पढ़ाई को शुरू करें उससे पहले एक शेड्यूल के साथ टाइम टेवल जरूर बना लें। जिससे आपको यह अंदाजा मिले कि कौन से चैप्टर को कब पढ़ना है।

सिलेबस

किसी भी सब्जेक्ट को पूरा करने से पहले आपको सिलेबस सेे जुड़ी जानकारी का पता होना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा चैप्टर किस सेमेस्टर में आने वाला है।

हेल्दी रूटीन

एक अच्छे स्टूडेंट होने के नाते आपको हमेशा हेल्दी रूटीन फॉलो करना चाहिए, जिसमें सुबह उठकर एक्सरसाइज से लेकर हेल्दी खाना भी शामिल होना चाहिए।

योगा

पढ़ाई के साथ तनाव और चिंता होना नॉर्मल है, इसके लिए आप रोजाना योगा कर सकते हैं। योगा करने से आपका दिमाग फ्रेश रहता है और पढ़ा हुआ भी ज्यादा समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

ब्रेक लें

थोड़ी - थोड़ी देर में पढ़ने के बाद ब्रेक लें, ऐसा करने से आपका दिमाग बोर नहीं होता। ध्यान केंद्रित रखने के लिए छोटे ब्रेक लेना फायदेमंद होता है।

पर्याप्त नींद

स्टूडेंट लाइफ में समय का बहुत मूल्य होता है, इसके लिए आपको हर काम समय से करना चाहिए। दिमाग को नया फील कराना के लिए हमेशा पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

परिवार के साथ समय बिताना

पढ़ाई खत्म करने के बाद रोजाना परिवार के साथ समय बिताएं। उनसे अपने मन की बातें शेयर करें और आनंद का माहौल बनाएं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

रात में जागने की है आदत? जानें अपनी पर्सनैलिटी में छिपे गुण