By Priyanka Pal04, Apr 2025 12:43 PMjagranjosh.com
करियर टिप्स
12वीं के बाद स्टूडेंट कॉलेज में एडमिशन लेने की होड़ में लगे रहते हैं। ऐसे में आपको अपने करियर के लिए बेस्ट कोर्स चुनने की जरूरत होती है। आज जानिए BBA या BCA के साथ LLB कैसे कर सकते हैं।
12वीं के बाद लॉ
अगर आप क्लास 12 के बाद कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन कुछ कंफ्यूजन है तो BBA + LLB या BCA + LLB जैसे इंटीग्रेटेड कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं।
BBA और BCA का फुल फॉर्म
BBA का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और BCA का बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन होता है। आप इन दोनों के साथ लॉ कर सकते हैं।
इंटीग्रेटेड कोर्सेस
समय के साथ स्टूडेंट में एक डिग्री के साथ - साथ दूसरी डिग्री लेने का क्रैज बढ़ रहा है। इन कोर्सेस में दो अलग-अलग डिग्रियों की पढ़ाई एक साथ होती है।
कोर्स खत्म होने के बाद डिग्री
कोर्स खत्म होने के बाद स्टूडेंट को दोनों मिलाकर एक डिग्री दी जाती है। जिनके साथ आप अपने फ्यूचर के लिए कई बेस्ट ऑप्शन अपना सकते हैं।
BBA के साथ LLB
इस इंटीग्रेटेड कोर्स में आप बिजनेस मैनेजमेंट और लॉ की पढ़ाई एक साथ कर सकते हैं। जिसमें आप बिजनेस, फाइनेंस से जुड़े और लॉ में कानूनी सिद्धांतों को समझ सकेंगे।
BCA के साथ LLB
बीसीए के लिए सीधे कोई इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स नहीं है, लेकिन BCA पूरा करने के बाद यानी 3 साल की डिग्री के बाद LLB कर सकते हैं।
ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग कैसे करें?