अपनी नॉलेज बढ़ाने के 7 तरीके


By Priyanka Pal15, Aug 2024 10:19 AMjagranjosh.com

नॉलेज बढ़ाने के 7 तरीके

क्या आप भी अपनी नॉलेज को बढ़ाना चाहते हैं, यदि हां तो आगे जानिए ऐसे 7 तरीकों के बारे में जिनसे आप आसानी से अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं।

1. न्यूज़पेपर पढ़ना

अगर आप चाहते हैं कि रोजाना दुनिया में घट रही घटनाओं के बारे में आपको पता हो। तो इसके लिए आप सुबह न्यूज़पेपर पढ़ना शुरू कर सकते हैं।

2 . बुक

अगर आप अपनी कम्यूनिकेशन और शब्दों की नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं तो, रोज़ाना किसी भी बुक के एक चेप्टर को पढ़ना शुरू कर सकते हैं।

3. लोगों से बात करना

सक्सेसफुल या खुद से बड़े लोगों की बातें सुनना और रोज कुछ न कुछ नया सीखना शुरू कर सकते हैं। यह आपको जीने का तजुर्बा सिखा सकता है।

4. डॉक्यूमेंट्री देखना

नॉलेज और फैक्ट्स से भरी सीरीज या डॉक्यूमेंट्री आप देख सकते हैं। यह आपको उन चीजों के बारे में बताने का काम करेंगी जिनसे आप अब तक बेखबर थे।

5. सेमिनार

सेमिनार या कांफ्रेंस आयोजित करने वाले प्रोफेशनल्स को सुनने से आपको काफी कुछ पता चलता है। इससे आप सुनना सीख सकते हो।

6. बुक क्लब

अपने एक्सपीरियंस और दोस्ती ऐसे लोगों के साथ साझा करने की कोशिश करें जिनकी रुचियां आपके जितनी हो।

7. डायरी लिखना

जो आपको पसंद है उसके लिए रोजाना समय निकालें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। इसी के साथ पूरे दिन में जो भी आपने सीखा या किया उसे डायरी में लिखना शुरू करें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top Reasons Why Abacus Should Be Taught from a Young Age