By Mahima Sharan16, Oct 2024 06:27 PMjagranjosh.com
आज के समय में जहां तकनीक इतनी बढ़ गई है, वहां पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना अब लगभग असंभव हो गया है। अगर बच्चे पढ़ने की कोशिश भी करते हैं, तो वे लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप बिना डिस्ट्रैक्ट हुए पढ़ाई कर सकते हैं-
चीजों से दूर
अपने डिस्ट्रैक्ट को नोट करें और उन पर काबू पाने की कोशिश करें। पढ़ाई के दौरान उन सभी चीजों को रूम से बाहर रख दें, जिससे आपका मन भटकता है।
अपने दिमाग को साफ़ करें
कई बार हम इसलिए पढ़ते हैं ताकि हम अपने जीवन में चल रही समस्याओं से बच सकें। लेकिन हम इससे लंबे समय तक नहीं बच सकते क्योंकि इससे पढ़ाई पर हमारा ध्यान भी प्रभावित होगा। इसलिए, अपने आप को 5-10 मिनट का ब्रेक दें ताकि आप इसके बारे में सोच सकें और अपना दिमाग साफ कर सकें।
चीजों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें
जैसा कि पहले बताया गया है कि तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है, घंटों बैठकर पढ़ाई करना असंभव है। साथ ही हम एक बार में सब कुछ नहीं सीख सकते, इसलिए हमें विषयों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लेना चाहिए।
लक्ष्य निर्धारित करें
लक्षित समय में आपको कितने विषय पूरे करने हैं, इस पर समय सीमा तय करें।
इन टिप्स को फॉलो कर के आप अपने मन को भटकने से बचा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Simi Garewal की ये प्रेरक विचार बढ़ाएंगे आपका कॉन्फिडेंस