By Mahima Sharan26, Feb 2025 01:00 PMjagranjosh.com
बच्चों को सही रास्ता कैसे दिखाएं?
कोई भी बच्चा मां की पेट से अच्छा या बुरा बन कर नहीं आता। उनके आस-पास का वातावरण और लोगों का रवैया उन्हें ऐसा बनता है। अगर आपका बच्चा शैतान बन गया है, तो जरूरी नहीं कि आप डांट-मार कर ही उनसे डील करें। माता-पिता खुद में छोटे-मोटे बदलाव लाकर बच्चों को सही रास्ता दिखा सकते हैं, तो आइए जानते हैं शैतान बच्चों से कैसे डील कर सकते हैं।
शांत रहें
बच्चों की गलतियों और शैतानी पर अपना आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपकी बहस कमज़ोर पड़ सकती है। साथ ही इससे बच्चे अधिक जिद्दी और चिड़चिड़े बन सकते हैं।
एक आदर्श मॉडल बनें
बच्चे अपने साथ रहने वाले लोगों की नकल करते हैं। बच्चों के लिए एक अच्छे रोल मॉडल बनें। बच्चे जो आपको करते हुए देखते हैं, उससे ही सीखते हैं।
अपने बच्चे के ट्रिगर को समझें
कुछ बच्चे सिर्फ़ कुछ चीज़ों को लेकर ही ज़िद्दी होते हैं। बच्चों पर गुस्सा करने से पहले इस चीज को समझे की आखिर वो कौन सी चीज है, जो उन्हें ट्रिगर कर रही हैं।
बच्चों की तारीफ करें
अच्छे व्यवहार के लिए अपने बच्चे की प्रशंसा करें। ऐसा करने से बच्चे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।
बच्चों को ऑप्शन दें
अपने बच्चे को महत्वपूर्ण और मूल्यवान महसूस कराने के लिए विकल्प दें। ऐसा करने से उनका मनोबल बढ़ता है।
बच्चों को सुनें
अपने बच्चे को बीच में रोकने या उसकी भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें। बच्चे जो बोल रहे हैं, उसे ध्यान से सुनने और समझने का प्रयास करें।
इन तरीकों से आप शैतान बच्चों से निपट सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Chankya Niti: बुद्धिमान लोग किसी को भी नहीं बताते हैं ये चीजें