इन 10 सवालों से करें फर्जी डॉक्टर की पहचान


By Mahima Sharan21, Dec 2023 05:57 PMjagranjosh.com

मेडिकल लापरवाही क्या है?

लापरवाही सिर्फ उचित देखभाल करने में विफलता नहीं है। बल्कि मरीज की देखभाल में लापरवाही, कर्तव्य का उल्लंघन, डॉक्टर की लापरवाही के कारण रोगी को हानि होना।

चिकित्सीय कदाचार क्या है?

एक पेशेवर स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता - जैसे कि एक चिकित्सक, नर्स, दंत चिकित्सक, तकनीशियन, अस्पताल या अस्पताल कार्यकर्ता - जिसका उपचार समान प्रशिक्षण और अनुभव वाले रोगी की देखभाल के मानक से भटक जाता है, जिसके परिणामस्वरूप रोगी या मरीजों को नुकसान होता है।

डॉक्टरों को प्राथमिकता कहा से मिलती है

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से डॉक्टर और अस्पताल को प्राथमिकता दी जाती है।

कैसे करें फर्जी डॉक्टर और अस्पताल की पहचान

राज्य मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर तेक करें।

डॉक्टर भारत में पंजीकृत है या नहीं

नेशनल मेडिकल काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं कि डॉक्टर भारत से पंजीकृत है या नहीं।

डीएमसी पंजीकरण क्या है?

दिल्ली मेडिकल काउंसिल अधिनियम की वेबसाइट पर जाकर डीएमसी पंजीकरण नंबर चेक कर सकते हैं।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट

1995 में सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा पेशे को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत लाया और चिकित्सा उपचार को 'सेवाओं' के रूप में लेबल किया गया।

फर्जी डॉक्टर की रिपोर्ट कैसे करें?

यदि आप राज्य मेडिकल काउंसिल (एसएमसी) के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपनी शिकायत मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को भेज सकते हैं।

National Mathematics Day 2023: Top 7 Famous Mathematicians