By Priyanka Pal28, Nov 2024 12:10 PMjagranjosh.com
स्कूल से निकलने के बाद कॉलेज लाइफ में आते - आते बहुत कुछ बदल जाता है, जिसमें शामिल है आपके पढ़ने और लिखने का तरीका। आज इस वेब स्टोरी में जानिए अपनी राइटिंग स्किल में परफेक्शन लाने के 7 तरीकों के बारे में -
लिखने की आदत
लिखने में सुधार के लिए नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। रोजाना 15 से 30 मिनट लिखने की आदत डालें, डायरी, ब्लॉग, या छोटे लेख लिखना शुरू करें।
पढ़ने की आदत
अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढ़ना भी जरूरी है। किताबें, न्यूज़पेपर, ब्लॉग, और लेख पढ़ें। अलग-अलग विषयों पर पढ़ने से आपकी शब्दावली बढ़ेगी और नए विचार मिलेंगे।
राइटिंग टॉपिक्स
यह बहुत जरूरी है कि कुछ भी लिखने के लिए उसके ऊपर रिसर्च करना, फैक्ट्स या डेटा प्रस्तुत करना। इससे आपकी राइटिंग स्किल बेहतर और ठोस लगती है।
पाठकों का ध्यान
किसी भी टॉपिक पर लिखने से पहले पाठकों का भी ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। आखिर आप अपने किस उम्र के पाठकों के लिए लिखना चाहते हैं और क्यों।
ड्राफ्ट
पहली बार में ही काफी अच्छे ढंग से लिखा जाए ऐसा जरूरी नहीं है, इसके लिए जरूरी है आप अपने आर्टिकल का ड्राफ्ट तैयार करें।
प्रूफरीडिंग
जिन भी नए शब्दों को आप अपने आर्टिकल में इस्तेमाल करना चाहते हैं उस शब्द बिना गलती करके लिखने का प्रयास करें। हमेशा आर्टिकल लिखने के बाद उसकी प्रूफरीडिंग करना बहुत जरूरी होता है।
फीडबैक
आर्टिकल लिखने के बाद उसे आप अपने दोस्तों को जरूर दिखाएं ताकि उसमें गलतियों की गुंजाइश ना के बराबर हो।
आलोचनाओं पर दें ध्यान
दूसरों के द्वारा निकाली गई कमियों को अनदेखा ना करें, बल्कि उन्हें पॉजिटिव तरीके से लें। इससे आपकी राइटिंग स्किल काफी प्रभावशाली बनती जाती है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
6 Tips To Calm Down Your Anger In Tough Situations