याद किया हुआ जाते हैं भूल, ऐसे बढ़ाए मेमोरी पावर


By Mahima Sharan15, Mar 2024 12:15 PMjagranjosh.com

याद किया हुआ भूल जाते हैं बच्चे

आजकल ज्यादातर पेरेंट्स की यही शिकायत होती है कि उनका बच्चा जो भी पढ़ता है उसे तुरंत ही भूल जाता है। यह वाकई बड़ी परेशानी की वजह है। ऐसे बच्चों को स्कूल, घर और यहां तक की समाज में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रिजल्ट पर पड़ता है असर

बच्चों की भूलने की आदत उनके एकेडमिक करियर पर बहुत ही नेगेटिव प्रभाव डाल सकते हैं। बच्चे एग्जाम से एक रात पहले सब याद तो करते हैं, लेकिन एग्जाम हॉल में बैठते ही सब कुछ भूल जाते हैं।

ऐसे बढ़ाए बच्चों का फोकस

अगर आपका बच्चा भी याद किए हुए चीजों को जल्दी भूल जाता है, तो उन पर गुस्सा करनी बजाय यह समझने की कोशिश करें कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। यहां कुछ टिप्स दिए गए है जिसकी मदद से बच्चे लंबे समय तक चीजों को याद रखेंगे।

लिखने के लिए कहें

ऐसे बच्चे जब पढने के लिए बैठते है तब उनका मन इधर-उधर भटकता है। इसलिए जब भी बच्चा पढ़ रहा हो उन्हें एक पेंसिल दें और जरूरी प्वाइंट को लिखने और अंडरलाइन करने के लिए कहें। इससे बच्चों का कॉन्संट्रेशन बढ़ता है।

खुद से नोट्स बनाने दें

सिर्फ रीडिंग देने से बच्चों को कुछ समझ नहीं आता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा लंबे समय तक चीजों को याद रखें, तो उन्हें खुद ही हर चैप्टर का नोट्स बनाने के लिए कहें। पेरेंट्स के तौर पर आप एक बार जरूर चेक करें कि जो उन्होंने लिखा है वो सही है या नहीं।

ग्रुप स्टडी

अकेले पढ़ना बच्चों बोरिंग और उबाऊ बो सकता है। इसलिए पढ़ाई के प्रति उनको मोटिवेट करने के लिए कोशिश करें कि तेज बच्चों के बीच में बैठ कर पढ़ाई करें। क्योंकि बच्चों दूसरों को देखकर ही सीखते हैं। दूसरों को पढ़ता देख उनका भी पढ़ाई करने का और अच्छा स्कोर करने का मन करेंगा।

बिच-बिच में ब्रेक

लगातार पढ़ने से कॉन्संट्रेशन बिगड़ सकती है। अगर आप चाहते हैं बच्चा पढ़ाई में अच्छा बनें तो बिच-बिच में 10 मिनट का ब्रेक दें। उस ब्रेक में उन्हें कोई फिजिकल एक्टिविटी करने के कहें। इससे उनका माइंड फ्रेश होगा और वे पढ़ाई पर अधिक फोकस कर पाएंगे।

रिवीजन करने के लिए कहें

एक बार किसी चीज को याद करने के बाद जरूरी नहीं कि आप उन्हें हमेशा के लिए याद रख पाए। इसलिए कुछ दिनों के गैपिंग में बच्चों को पुराने कार्यों को दोहराने के लिए कहें। इससे उनपर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा होशियार बने तो इन बातों पर जरूर गौर करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Best In-Demand Soft Skills To Put On Your Resume In 2024