ब्रेन को पावरफुल कैसे करें?


By Mahima Sharan01, Jul 2024 01:07 PMjagranjosh.com

कैसे बढ़ाएं ब्रेन पावर

कई बार ऐसा होता है कि हम चीजों को कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर बार-बार सोचने के बाद भी हमे वे चीजें ध्यान नहीं आती। यह सब हमारे कमजोर बुद्धि के कारण होता है। लेकिन कुछ टिप्स को फॉलो कर के हम अपने ब्रेन पावर को बढ़ा सकते हैं।

नया सीखना

जब हम कुछ नया सीखते हैं, तब हमारी याद करने की शक्ति बढ़ती है साथ ही कैचिंग पावर भी बढ़ता है। इसलिए हमेशा कुछ नया सीखने पर जोर दें। ऐसा करना आपके मानसिक विकास के लिए बेहद ही जरूरी है।

व्यायाम

रोजाना व्यायाम करने से बुद्धि तेज होती है साथ ही सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए अपने दैनिक कार्यों में व्यायाम के लिए रूटीन बनाएं। रोजाना का व्यायाम आपको बुद्धिमान बना सकता है।

आराम

हमारे शरीर की तरह ही हमारे दिमाग को भी आराम की जरूरत पड़ती है। इसलिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहना बेहद ही जरूरी है। ऐसा करने से आपके दिमाग की शांति मिलती है जिससे आपका दिमाग और क्रिएटिव तरीके से सोच पाता है।

अच्छी नींद

मानसिक विकास के लिए अच्छी नींद लेना बेहद ही जरूरी है। इसलिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद ले। अच्छी नींद ही अच्छे मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है।

बुरी आदत छोड़े

दिमाग की पावर बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बुरी आदतों को छोड़ने की जरूरत है। इसके साथ ही ऐसी आदतों को विकसित करें जो आपकी मानसिकता पर अच्छा प्रभाव डालती हो।

इन टिप्स की मदद से आप दिमाग की पावर बढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भारत के 10 ऐसे बुद्धिमान, जिनकी बातें आज भी लोगों को करती हैं प्रेरित