By Priyanka Pal31, Oct 2024 07:09 AMjagranjosh.com
इंटेलिजेंस बढ़ाने के कई तरीके हैं, जो हमारी मानसिक क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इससे आप लाइफ की वह अचीवमेंट्स हासिल कर सकते हैं, जिनके बारे में आप दिन रात सोचते हैं।
चुनौतियों को अपनाएं
पज़ल्स, शतरंज, सुडोकू जैसी मानसिक चुनौतियां आपकी दिमागी क्षमता को बेहतर करती हैं। यह दिमाग को सक्रिय और तेज बनाए रखने में मदद करती हैं।
अच्छी नींद लें
नींद दिमाग के लिए बहुत जरूरी होती है, अच्छी नींद से याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
नियमित व्यायाम करें
व्यायाम न केवल शरीर के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। यह दिमाग की नर्व सेल्स को एक्टिव करता है, जिससे आपकी सोचने की क्षमता और सीखने की क्षमता बढ़ती है।
नई स्किल सीखना
नई भाषाएं सीखना, कोई नया कौशल अपनाना या संगीत सीखना जैसे काम आपके जिमाग को एक्टिव करते हैं और उसे नए तरीके से सोचने के लिए मजबूर करते हैं।
मेडिटेशन
ध्यान लगाने से दिमाग शांत और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। नियमित ध्यान करने से मानसिक स्पष्टता और सृजनात्मकता बढ़ती है।
पढ़ने की आदत
नियमित रूप से किताबें पढ़ने से दिमाग को नई जानकारी और विचारों के संपर्क में लाता है। इससे आपकी समझ और सोचने की क्षमता बेहतर होती है।
सामाजिक रूप से सक्रिय
सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से मस्तिष्क को उत्तेजना मिलती है। नए लोगों से मिलना, बातचीत करना, और सामाजिक नेटवर्क का हिस्सा बनना आपके मानसिक स्वास्थ्य और इंटेलिजेंस को सुधारने में मदद कर सकता है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।